अतरौलिया आज़मगढ़: आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सक्रियता देख बुढ़नपुर इकाई में 2 नए सदस्य हुए शामिल, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सक्रियता देख बुढ़नपुर इकाई में 2 नए सदस्य हुए शामिल, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़
बता दे कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ने वाला संगठन आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन लगातार सन 2000 से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में ईजा बुढ़नपुर तहसील इकाई भी संगठन को मजबूत बनाने में तथा पत्रकार हित के लिए मजबूती से कार्य कर रहा है। जिसकी लोकप्रियता को देखते हुए सोमवार को बुढ़नपुर इकाई के अहिरौला क्षेत्र से दो पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण किया। ईजा के बुढ़नपुर तहसील संरक्षक आशीष पांडे, अध्यक्ष आशीष कुमार निषाद तथा उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में आज दो पत्रकारों को सदस्यता दिलाते हुए संगठन को मजबूती दी गयी। तहसील संरक्षक आशीष पांडे ने बताया कि पूरे जनपद में बुढ़नपुर ईजा इकाई के कार्यकर्ता व सदस्य के कार्य कुशलता व अनुशासन को देखते हुए दिन प्रतिदिन अन्य संगठनों के लोग आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन से जुड़ रहे हैं। अहिरौला में खोलें गए मीडिया कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर तहसील के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पत्रकार रुपेश तिवारी व दीपक सिंह दोनों लोगों ने अपनी स्वेच्छा से ईजा की सदस्यता ग्रहण की। संगठन ने इसके लिए उन्हें बधाई दीया। इस मौके पर आशीष पांडे तहसील संरक्षक, आशीष निषाद तहसील अध्यक्ष, राजेश सिंह तहसील उपाध्यक्ष, देवानंद गिरी, विनोद राजभर अजय कुमार यादव सहित पत्रकार उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਫੀਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਰਜਿ. ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਅਤੇ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋ ਕੰਜਕ ਪੂਜਨ ਦਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ

Tue Oct 4 , 2022
ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਫੀਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਰਜਿ. ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਅਤੇ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋ ਕੰਜਕ ਪੂਜਨ ਦਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਫਿਰੋਜਪੁਰ 4 ਅਕਤੂਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਹਾਰਮਨੀ ਆਯੁਰਵੈਦਿਕ ਕਾਲਜ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਰਜਿ: ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ਼ਹਿਰ ਅਤੇ ਭਗਤੀ ਭਜਨ ਗਰੁਪ ਵੱਲੋਂ ਕੰਜਕ ਪੂਜਨ […]

You May Like

Breaking News

advertisement