एन.एस.एस. शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं को दिया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जयराम पब्लिक स्कूल में चल रहा है 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर।

कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में संचालित श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में आयोजित 7 दिवसीय एन.एस.एस. शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक शिक्षिका संगीता ने स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताए। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को एल बो अटैक, ग्रोइंग अटैक व गर्दन अटैक से संबंधित प्रशिक्षण दिया। स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने कहा कि छात्राएं अगर आत्मरक्षा के तरीके सीखेंगी तो उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्राएं जीवन में हर मुश्किल का सामना भी आसानी से कर सकेंगी। एन.एस.एस. शिविर संयोजिका प्रमिला शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए शारीरिक शिक्षिका का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत स्वयं सेविकाओं ने सीखे हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण टिप्स को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शिविर का तीसरा दिन भी आनंदमय एवं मंगलमय रहा।
एन.एस.एस. शिविर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेती हुई स्वयं सेविकाएं तथा शिविर में भाग लेती हुई स्वयं सेविकाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला परिषद के निदेशक संजय भसीन को मिला कला सेवा सम्मान

Wed Jan 19 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र :- हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन को श्री रामस्वरुप सिंगला सेवा ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा कला सेवा सम्मान से नवाजा गया। बीते दिनों श्री रामस्वरुप सिंगला सेवा ट्रस्ट द्वारा तैयार किए गए सभागार के लोकार्पण के उपलक्ष्य में ट्रस्ट […]

You May Like

Breaking News

advertisement