जयराम संस्थाओं में हुआ श्रावणी उपाकर्मआत्मशुद्धि एवं संस्कार

जयराम संस्थाओं में हुआ श्रावणी उपाकर्म
आत्मशुद्धि एवं संस्कार।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

शुद्धि का पर्व है श्रावणी उपाकर्म।

ऋषिकेश, 31 अगस्त : देश भर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र स्थित श्री जयराम विद्यापीठ के संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम संस्थाओं में श्रावणी उपाकर्म किया गया।
जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में भी बटुक ब्रह्मचारियों के साथ मुख्य श्रावणी उपाकर्म का कार्यक्रम वैदिक परम्परानुसार सम्पन्न किया गया।
इस में षट्कर्म, तीर्थ आवाहन, हेमाद्रि संकल्प, दस स्नान आदि के बाद जयराम अन्नक्षेत्र ट्रस्ट परिसर में विधिवत् ऋषिपूजन किया गया। इस अवसर में ब्रह्मचारी ने परम्परा के बारे में बटुक ब्रह्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को पावन पर्व की महिमा के बारे में बताया। ब्रह्मचारी ने कहा कि यह पावन परम्परा वैदिक काल से चली आ रही है। यह पर्व हमारी आत्मशुद्धि एवं संस्कार शुद्धि का पर्व है तथा साथ ही वैदिक परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन का पर्व है। हमारी संस्कृति वैदिक संस्कृति है। हमें इसका संरक्षण एवं संवर्धन करना करना चाहिए व इसके बताए दिव्य मार्ग में हमें चलना चाहिए। तभी हमारा मानवीय मार्ग प्रशस्त होगा।
बटुक ब्रह्मचारियों के साथ परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: रक्षाबंधन पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांध की ड्यूटी,बच्चे नहीं पहुंचें स्कूल,आक्रोश में शिक्षकों ने जलाए पत्र

Thu Aug 31 , 2023
रक्षाबंधन पर शिक्षकों ने काली पट्टी बांध की ड्यूटी,बच्चे नहीं पहुंचें स्कूल,आक्रोश में शिक्षकों ने जलाए पत्र रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता हाजीपुर(वैशाली)बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश समिति के आह्वान पर रक्षाबंधन के साथ-साथ अन्य प्रमुख पर्व-त्योहार में हुई छुट्टी की कटौती से नाराज शिक्षकों ने अपने अपने विद्यालय में […]

You May Like

Breaking News

advertisement