वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह का आधुनिक आलू प्रौद्योगिकी पर पुस्तक लेखन

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह का आधुनिक आलू प्रौद्योगिकी पर पुस्तक लेखन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

आधुनिक आलू प्रौद्योगिकी एवं आलू के शुद्ध बीज की जानकारी से किसानों को लाभ होगा : डा. सी. बी. सिंह।

कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर : करीब पांच दशक से भी अधिक समय से किसानों की सेवा कर रहे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने अपना जीवन कृषि एवं किसानों को समर्पित किया हुआ है। डा. सिंह किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के लिए लेखन एवं अनुसंधान का कार्य नियमित तौर पर कर रहे हैं।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने बताया कि आजकल उनका आधुनिक आलू प्रौद्योगिकी एवं आलू के शुद्ध बीज की जानकारी पर पुस्तक लेखन का कार्य चल रहा है। उनके अनुसार पुस्तक में आधुनिक आलू प्रौद्योगिकी एवं आलू के शुद्ध बीज की जानकारी से किसानों को लाभ होगा।
इस अवसर पर डा. सी. बी. सिंह के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे करनाल उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जसवंत सिंह भी मौजूद थे जिन्होंने कहा कि डा. सी. बी. सिंह सेवानिवृत्ति के उपरांत भी किसानों की सेवा कर रहे हैं तथा उनके द्वारा किसानों को व्यापक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। आधुनिक तकनीकों से कृषि को नई दिशा मिलेगी।
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह करनाल उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जसवंत सिंह के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन था है और रहेगा, उसको मिटाने वाले जरूर मिट जाएंगे : रविन्द्र पुरी

Sat Sep 16 , 2023
सनातन था है और रहेगा, उसको मिटाने वाले जरूर मिट जाएंगे : रविन्द्र पुरी सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उतराखंड हरिद्वार : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक बुधवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में परिषद के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी […]

You May Like

advertisement