Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार नवीन बंसल बने प्रदेश महासचिव

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 94161 91877

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के गठन व विस्तार के मुख्य सूत्रधार हैं नवीन बंसल।

सोनीपत 3 नवंबर : हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के गठन व विस्तार के मुख्य सूत्रधार व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल सर्वसम्मति से संघ के प्रदेश महासचिव घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन ने की है। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल जैन ने नवनियुक्त प्रदेश महासचिव नवीन बंसल को संघ का प्रदेश महासचिव नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि नवीन बंसल एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता की सेवाओं के प्रति सराहनीय योगदान रहा है। हरियाणा के प्रदेश महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।
डॉ. बंसल ने कहा नवीन बंसल के अनुभव व संघ के प्रति उनकी पूर्वकालिक कार्यशैली लगनशीलता पर हमें पूरा भरोसा व विश्वास है कि उनके कार्यों से संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और संगठनात्मक ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।
डॉ. बंसल ने कहा कि, श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। नवीन बंसल ने एक अहम जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।
श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश व जिला इकाईयों के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ–साथ विभिन्न राजनेताओं,संतो,समाजसेवी संस्थाओं व वरिष्ठ पत्रकारों ने नवीन बंसल को हरियाणा प्रदेश का महासचिव बनने पर उनके आगामी कार्यों व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं साथ ही उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा नए आयाम स्थापित करे ऐसी मंगलकामना की है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र केम, प्रदेश सचिव पंकज जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीन कुमार,प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन, प्रदेश सह सचिव महेश राजपूत सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel