त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सफाई कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यूके ने किया सम्मानित

त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सफाई कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यूके ने किया सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यूके भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश मित्तल कार्यक्रम में हुए शामिल।

कुरुक्षेत्र, 9 अक्तूबर : त्रिकालदर्शी भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के द्वारा गांव बारना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 से ज्यादा गांव की आशा वर्कर्स तथा सफाई कर्मचारियों को उनके कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के एडवोकेट जवाहरलाल गोयल ने की। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स ने कोरोना काल में जो कार्य किए वो बहुत ही सराहनीय हैं। सभी ने इस काल में समाज के लिए अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाया। विशिष्ट अतिथि सेवा ट्रस्ट यूके भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन नरेश मितल व जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर रहता है। ट्रस्ट की तरफ से बच्चों को मुफ्त में तीन साल के लिए एक एजुकेशन एप को उपलब्ध करवाने और उन को कैरियर चुनने में हर संभव मदद का प्रयास किया जाता है। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त सदस्यों को डाबर का इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट के राजेश सेन, दिलबाग सिंह, जसतार सिंह, विक्की सैनी, सुमन्त सैनी, फैसीलेटर राजकुमारी, आशा वर्कर्स पूजा सैनी, कमलेश देवी , सीमा देवी, रोशनी देवी इत्यादि मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके के पदाधिकारी सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवात्मा को कर्म बंधन के अनुसार परिणाम भुगतने पड़ते हैं : प. कमल कुश

Sun Oct 9 , 2022
जीवात्मा को कर्म बंधन के अनुसार परिणाम भुगतने पड़ते हैं : प. कमल कुश। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भगवान श्रीकृष्ण एक दीन-हीन को सर्वस्व दान कर देते हैं और गले लगा लेते हैं : प. कमल कुश।  ऋषि मार्कंडेय प्राकट्योत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमद् भागवत […]

You May Like

Breaking News

advertisement