सेवा ट्रस्ट यूके ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सेवा ट्रस्ट यूके ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया।

कुरुक्षेत्र, 15 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ समुदाय व हरित भारत हरित धारा अभियान के अंतर्गत राज्य प्रधान नरेश मित्तल व जिला समन्वयक पवन कुमार के मार्गदर्शन में राजकीय प्राथमिक पाठशाला डेरा लाडवा में प्रभारी राजेंद्र सिंह समन्वयक सेवा ट्रस्ट के सहयोग से लगभग 150 बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। राजेंद्र सिंह के द्वारा बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ में मन का निवास होता है और बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। सेवा ट्रस्ट यू के द्वारा स्वस्थ भारत स्वस्थ समुदाय अभियान के अंतर्गत बच्चों को जूस ,शैंपू, बेस्ट बांटा गया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। विद्यालय मुखिया संतोख सिंह ने बच्चों को पौधों के बारे में जानकारी दी कि पेड़ पौधे हमारे लिए किस प्रकार सहायक हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर उनकी देखरेख करनी चाहिए। राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रभारी समन्वयक राजेंद्र सिंह, शिक्षिका रीना व अन्य स्टाफ द्वारा बच्चों को फलों में छायादार पौधे वितरित किए गए। विद्यालय मुखिया द्वारा सेवा ट्रस्ट यू के द्वारा समाज सेवा में चलाए गए अभियान के लिए धन्यवाद किया गया। प्रभारी संतोख सिंह, शिक्षिका रीना रानी, रिंकी देवी, सुमन, हरजीत, रवि आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अवसर पर बच्चे एवं शिक्षकगण।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने किया गांवों में सत्संग

Sun Oct 16 , 2022
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने किया गांवों में सत्संग। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सादा भोजन और खाने में स्वच्छता रखने के लिए कहा। कुरुक्षेत्र, 15 अक्तूबर : कुरुक्षेत्र पहुंचे जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पूरी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement