दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया हवन यज्ञ के साथ संपन्न

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का किया गया हवन यज्ञ के साथ संपन्न

फिरोजपुर 21 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा श्री गोशाला संत महेश मुनी जी (बोरवाले), सिखावाला रोड, कोटकपूरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा  हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुई। जिसके विधिवत पूजन में कृष्ण गोयल, ओमकार गोयल, निर्मल कुमार बंसल, बिट्टू बंसल, नरेश कुमार कुकरेजा (पिंकी), पार्षद विजयप्रीत जोशी, पार्षद चंचल कुमार, पार्षद भारत भूषण मलिक, ओमप्रकाश, बलविंदर कुमार एवं मुकेश कुमार इत्यादि ने परिवार सहित हिस्सा लिया। संस्थान की ओर से विशेष रूप से पधारे पंडित राम तिवारी जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां डालकर सर्व मंगल की कामना की गई। राम तिवारी पंडित जी ने कहा कि हवन पद्धति भारत की सबसे प्राचीन पद्धति है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम में विश्व के 20 महानगरों में वायु प्रदूषण की स्थिति का गहन अध्ययन किया गया। चेतावनी स्वरूप उन्होंने जो कहा हमारे लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है। यदि प्रदूषण इसी गति से बढ़ता रहा, वह दिन दूर नहीं जब हमारे शहर गैस चैंबर जैसे यातना शिविरों में परिवर्तित हो जाएंगे। ओर तो ओर प्रदूषण की महामारी के विस्तार के कारण गांव कस्बे भी रहने लायक नहीं रहेंगे। विस्तारित होती इस महामारी में के कुछ परिणाम तो हमें आज भी स्पष्ट दिखाई दे ही रहे हैं। आज की बहती वायु कीटाणुओं और विषैली गैसों की वाहक बन चुकी है। हरे- भरे प्रदेश रेगिस्तान में परिवर्तित होते जा रहे हैं।
पंडित जी ने कहा कि वैदिक काल का वातावरण प्रदूषण मुक्त था। ऐसा नहीं है कि उस समय कोई उद्योग नहीं थे अविष्कार, खोजें एवं परीक्षण नहीं हुआ करते थे। सब कुछ होते हुए भी वातावरण प्रदूषित नहीं था। इस पर्यावरणीय शुद्धता एवं शुभता के पीछे एक ही रहस्य था, ऋषि गणों  की अभूतपूर्व वैज्ञानिक दृष्टि। वे वातावरण  संरक्षण के प्रति बेहद जागरूक थे। उन्होंने वातावरण के को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अनेक प्रयोगात्मक पद्धतियों का भी अविष्कार किया था। इसमें से सबसे प्रभावी और सर्वोत्तम पद्धति थी  यज्ञ  पद्धति। पर्यावरण प्रदूषण के निराकरण का सर्वोत्तम साधन यज्ञ है, यह सब अशुद्धियों, दोषों या प्रदूषण को दूर कर के वातावरण को पवित्र बनाता है। यज्ञ में प्रयोग होने वाले द्रव्य जैसे समिधा, सामग्री एवम् घी इत्यादि वातावरण को शुद्ध करने में सहायक होते हैं। जैसे की देसी गाय का घी जलाने से कोसों  दूर के कीटाणु मर जाते हैं। जिससे मानव अनेक प्रकार की बीमारियों से बच जाता है। आज पाश्चात्य जगत के वैज्ञानिक भी हमारे प्राचीन  ऋषि गणों  के इस पर्यावरण विज्ञान को मानने लगे हैं और उनमुक्त कंठ से सराह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने यज्ञ पद्धति का परीक्षण करके देखा और पाया है कि भारतीयों के हाथ में यह एक आश्चर्यजनक शस्त्र है। इसलिए हमें भी वातावरण को शुद्ध करने के लिए यज्ञ का आयोजन करते रहना चाहिए। सभी यजमानों के द्वारा हवन यज्ञ के अंदर आहुतियां डाली गई। कथा व्यास भागवत भास्कर साध्वी सुश्री भाग्यश्री भारती जी ने यज्ञ में पूर्णाहुति दी। हवन यज्ञ संपूर्ण होने पर सभी प्रभु प्रेमियों ने मिलकर मंगल आरती का गायन किया गया। पहुंचे हुए श्रद्धालुओं के लिए लंगर का प्रबंध भी किया गया। इस अवसर पर साध्वी रितु भारती जी, साध्वी दुर्गा भारती जी, साध्वी शुभानंदा भारती, साध्वी सदया भारती, साध्वी ईशदीपा भारती,साध्वी रेनू भारती साध्वी हरिंदर भारती,साध्वी सतिंदर भारती एवं हरजोत भारती जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ,

Tue Feb 21 , 2023
सागर मलिक देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण करने का मौका मिलेगा। पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह 7:00 बजे से शुरू हो जाएगा। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि औपचारिक घोषणा होने तक तीर्थयात्री बद्रीनाथ और केदारनाथ के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।चारधाम यात्रा के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement