उत्तराखंड देहरादून :सिविल डिफेंस का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

सागर मलिक

सिविल डिफेन्स देहरादून के वार्डन के चतुर्थ बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम Training and capacity building of civil defence होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय देहरादून में आज शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस में विषय विशेषज्ञों ने वार्डनों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

शुक्रवार को गृह मंत्रालय भारत सरकार की योजना Training and capacity building of civil defence के तहत देहरादून में चतुर्थ बैच का सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कमांडेंट जनरल राजीव बलूनी एवं उप नियंत्रक होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा एसके साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने अपेक्षा जताई कि प्राशिक्षण प्राप्त कर सभी वार्डन सीखे गए ज्ञान को दूसरों तक पहुंचा कर सामाजिक सरोकार से जुड़े अपने दायित्व का पालन करेंगे।

उप नियंत्रक एसके साहू ने बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सभी वार्डन को नागरिक सुरक्षा विभाग का इतिहास, जनरल ऑर्गेनाइजेशन इनफॉरमेशन, मॉडर्न वॉरफेयर एंड डिफेंस पोटेंशियल ऑफ़ नेशन, बेसिक नॉलेज ऑफ़ डिजास्टर एंड मिटिगेशन, रोल ऑफ़ सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स इन डिजास्टर आदि महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून :धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भेंट की

Sat Dec 20 , 2025
सागर मलिक आज नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यालय पर माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से आज आदरणीय लोकप्रिय विधायक श्री विनोद चमोली जी ने भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व ग्रहण करने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। भारत की युवा शक्ति […]

You May Like

advertisement