सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) कर रहा है समाज के लिए सराहनीय कार्य : सुभाष आर्य

सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) कर रहा है समाज के लिए सराहनीय कार्य : सुभाष आर्य।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ट्रस्ट कर रहा है समाज में शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य इत्यादि क्षेत्रों में कार्य।

कुरुक्षेत्र, 6 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) कुरुक्षेत्र जिला में समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा बनता जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनीराम पुरा में काफी संख्या बच्चों को, मिड डे मील वर्कर्स, सफाई कर्मचारी तथा आशा वर्कर्स को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के मुख्य शिक्षक सुभाष आर्य जी ने की। उन्होंने कहा कि सेवा ट्रस्ट द्वारा विद्यालय के बच्चों, आंगनवाड़ी वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों इत्यादि को सम्मानित करने की जो मुहिम चलाई जा रही है वह प्रशंसनीय है। सेवा ट्रस्ट यूके द्वारा जो कार्य किये जा रहे हैं वो बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय की तरफ से इस कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। सेवा ट्रस्ट यूके के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया की ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य और कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। ट्रस्ट की तरफ से बच्चों को कक्षा चौथी से कक्षा बारहवीं तक मुफ्त में तीन साल के लिए एक एजुकेशन एप को उपलब्ध करवाने और उन को कैरियर चुनने में हर संभव मदद का प्रयास है। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से कार्यक्रम में सभी बच्चों को डाबर का इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप भेंट किया गया। जिसमें रियल जूस, टूथपेस्ट, टूथ ब्रश, व शैम्पू दिए गए। इस अवसर पर खंड प्रधान विक्रम वड़ैच, मेघा गुप्ता, कुलदीप सिंह, निर्मला, आरती इत्यादि मौजूद रहे।
बच्चों को इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तंगोर बिजड पुर में दशहरा महोत्सव में पहुंचे महंत राजेंद्र पुरी ने प्रभु श्री राम कथा का गुणगान किया

Thu Oct 6 , 2022
तंगोर बिजड पुर में दशहरा महोत्सव में पहुंचे महंत राजेंद्र पुरी ने प्रभु श्री राम कथा का गुणगान किया। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 6 अक्तूबर : गांव तंगोर बिजड पुर में रावण दहन कार्यक्रम में महंत राजेंद्र पुरी ने बुराई पर अच्छाई और असत्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement