जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का सहयोग जारी

जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का सहयोग जारी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

करीब डेढ़ लाख की टैबलेट सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने सौंपी।

कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी : जरूरतमंद लोगों के लिए सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) का सहयोग निरंतर जारी है। इस क्रम में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा कुरुक्षेत्र के जिला आयुर्वेदिक कार्यालय में वंचित व जरूरतमंद लोगों के लिए डाबर आयुष टैबलेट 64 उपलब्ध करवाने का कार्य किया। इस मौके पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) के ट्रस्टी विवेक शर्मा व जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुदेश जाटियान को ट्रस्ट की सहयोगी डाबर कम्पनी की तरफ से आयुष टैबलेट 64 के 15 बॉक्स सौंपे। मित्तल के अनुसार इन की कीमत डेढ़ लाख के करीब है। संस्था का प्रयास है कि यह टैबलेट वंचित व जरूरतमंद लोगों के इलाज में काम आ सके। सुदेश जाटियान ने कहा कि सेवा ट्रस्ट द्वारा जो गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए मुहिम चलाई हुई है व प्रशंसनीय है। ट्रस्ट द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं, वो बहुत ही सराहनीय हैं। आज के दौर में समाज में ऐसी संस्थाओं की बहुत जरूरत है जो निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। इस मौके पर दिलबाग, रमेश मास्टर, पूजा सैनी, जसबीर उपस्थित रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की तरफ से बॉक्स सौंपते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से काम्यकेश्वर तीर्थ पर शुक्ला सप्तमी मेला

Wed Feb 22 , 2023
ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से काम्यकेश्वर तीर्थ पर शुक्ला सप्तमी मेला। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ द्वारा की जा रही है श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था।वनवास के समय में पांडवों की शरणस्थली बना था काम्यकेश्वर तीर्थ।शुक्ल सप्तमी पर स्नान करने से होती है मोक्ष की […]

You May Like

Breaking News

advertisement