रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के तत्वावधान में बरंगम-2026 में अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में शाहजहांपुर के नाट्य दल युथ थिएटर नाटक कहानी में किया प्रथम स्थान प्राप्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित “बरंगम-2026″में अखिल भारतीय नाट्य प्रतियोगिता में शाहजहाँपुर के नाट्य दल युथ थिएटर के नाटक कहानी ने सर्वश्रेष्ठ नाटक का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।लखनऊ की चित्रण नाटय समिति का नाटक बिखरे बिम्ब दूसरे स्थान पर एवं प्रयाग राज की टीम का नाटक दामाद तृतीय स्थान पर रहे।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में शादान खान सवश्रेष्ट निर्देशक प्रथम,विपिन कुमार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक द्वतीये ,शादान खान, अभिनेता प्रथम,जयप्रकाश अभिनेता द्वतीये,अनामिका अभिनेत्री प्रथम,साक्षी रानी अभिनेत्री द्वतीये,वार्तिक पटेल सह अभिनेता प्रथम,सुमित सह अभिनेता द्वतीये, चारु शुक्ला सह अभिनेत्रि प्रथम तनु सोनकर द्वतीये,उद्वव व्यास चरित्र अभिनेता प्रथम,श्रीश सोनी चरित्र अभिनेता द्वतीय,रत्नामला चरित्र अभिनेत्री प्रथम,संजना चरित्र अभिनेत्री द्वतीये, स्थान पर रहे।
इसके अतिरिक्त तकनीकी पुरस्कारों में प्रकाश व्यवस्था नाटक बिखरे बिम्ब ने प्रथम, कहानी ने द्वतीये,संगीत का पुरस्कार बिखरे बिम्ब को प्रथम एवं कहानी को द्वतीये मिला।
रूपसज्जा एवम मंच सज्जा के लिए नाटक कहानी,दामाद को प्रथम एवम द्वतीये, पुरुस्कार प्राप्त हुए।निर्णायक मंडल में राजीव शर्मा,संजीव शुक्ला रहे।
कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार ने किया।




