शैलेंद्र अग्निहोत्री बने संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष समाज सरोकारों और संस्कृति के संरक्षण के बीच सेतु का संकल्प: शैलेंद्र अग्निहोत्री

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
शैलेंद्र अग्निहोत्री बने संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष समाज सरोकारों और संस्कृति के संरक्षण के बीच सेतु का संकल्प: शैलेंद्र अग्निहोत्री
संस्कार भारती कला के साथ-साथ वैचारिक चिंतन की भी संस्था : गिरीश चंद्र मिश्रा
रायबरेली।रायबरेली। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र अग्निहोत्री को संस्कार भारती रायबरेली का जिला उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। शहर के प्रतिष्ठित होटल सूर्या में आयोजित बैठक में यह घोषणा करते हुए गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है और इस दिशा में शैलेंद्र अग्निहोत्री का अनुभव संगठन के लिए नई ऊर्जा साबित होगा। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि “संस्कार भारती के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक कला, संस्कृति और संस्कारों का संदेश पहुँचाना ही मेरा संकल्प है। भारतीय परंपरा और साहित्य हमारी पहचान हैं, इन्हें जीवंत बनाए रखना ही मेरा ध्येय होगा।”बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अग्निहोत्री के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके सामाजिक अनुभव और निष्ठा से संस्कार भारती के कार्यों को गति मिलेगी और रायबरेली में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।अंत में शैलेंद्र अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ संगठन को समर्पित रहेंगे और साहित्य व संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे।