Uncategorized

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ होली मनाकर बांटी खुशियां

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में होली के अवसर पर काशी वृद्धाश्रम में मंगलवार को वृद्धजनों के साथ फूलों की होली मनाने उनको टोपी ,हार,अबीर गुलाल लगाकर उनको मिष्ठान और फल बांटे। उनके साथ बैठकर उनको खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। इससे उनकी आँखें छलक आईं उनका खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्यौहार को वृद्धजनों के साथ मनाकर उनको अपनेपन का एहसास कराने की कोशिश करते हैं। कार्यक्रम में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,प्रकाश चंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना,अरुणा सिन्हा,विजय कपूर,प्रीति सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,डी. डी. शर्मा,मंजू लता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel