विद्यापीठ में नवरात्रों पर शतचंडी अनुष्ठान, दुर्गा शतचंडी अनुष्ठान एवं दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ

विद्यापीठ में नवरात्रों पर शतचंडी अनुष्ठान, दुर्गा शतचंडी अनुष्ठान एवं दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ।
 
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : श्री जयराम विद्यापीठ में देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से नवरात्रों के अवसर पर विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों द्वारा निरंतर शतचंडी अनुष्ठान एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। सातवें दिन अनुष्ठान में आचार्य राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री ने देवी माँ के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना कर शृंगार किया। यजमान परिवार के सदस्यों ने विद्वान ब्राह्मणों से विधिवत पूजन करवाया। विद्यापीठ की यज्ञ शाला में ब्रह्मचारियों एवं ब्राह्मणों द्वारा निरंतर शतचंडी अनुष्ठान एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। इस मौके पर यजमान परिवार के साथ श्रद्धालुओं त्रिकाल आरती भी की। इस मौके पर कन्या पूजन भी किया गया। इस अवसर पर के के कौशिक, श्रवण गुप्ता, राजेश सिंगला, सतबीर कौशिक, राम जिवारी, कमल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, मनोज कुमार, संत कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।
जयराम विद्यापीठ में नवरात्र पूजन करते हुए ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लायलपुर बस्ती मंदिर में मां कालरात्रि की महिमा का गुणगान

Sun Oct 2 , 2022
लायलपुर बस्ती मंदिर में मां कालरात्रि की महिमा का गुणगान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भजन संकीर्तन के साथ हुई आरती। कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : लायलपुर बस्ती मंदिर में नवरात्रों के सातवें दिन मां कालरात्रि की बड़े श्रद्धाभाव से श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में […]

You May Like

Breaking News

advertisement