दिल्ली के मंगोलपुरी के जय वैष्णो माता मंदिर में शिव महापुराण कथा

दिल्ली के मंगोलपुरी के जय वैष्णो माता मंदिर में शिव महापुराण कथा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कथा में सम्मिलित हुए हज़ारों की संख्या में भक्त।

नई दिल्ली 30 अगस्त : दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के जय वैष्णो माता मंदिर में आयोजित 9 दिन की शिव महापुराण कथा में हज़ारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ आयी। कथाव्यास आचार्य जय गोविन्द पांडेय की मधुर वाणी में शिव महापुराण को सुनने हेतु स्थानीय लोगों में ख़ासा उत्साह दिखा। जय वैष्णो माता मंदिर में धार्मिक आयोजनों में स्थानीय लोग सदैव ही बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं, जिसका परिचय लोगों ने 20 अगस्त से 29 अगस्त तक चली शिव महापुराण कथा में भी दिया।
कथा के दौरान प्रतिदिन 750 से 1000 लोगों ने लंगर प्रशाद का सेवन भी किया। समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन सभी आयोजकों के अनुदान एवं सहयोग से किया गया जिसमे 1500 से अधिक लोगों ने भंडारे के प्रशाद का सेवन किया। इस अद्भुत आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी जम कर सेवा की। सभी आयोजकों एवं कार्यकारी समिति ने सभी भक्तों का धन्यवाद कर इस आयोजन को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।
शिव महापुराण कथा में कथा व्यास आचार्य जय गोविंद पांडे द्वारा जय वैष्णो माता मंदिर एवं महाकाली मंदिर में पूजन में सम्मिलित हुए। मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश संयोजक माननीय करनैल सिंह, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता कांगड़ा एवं पूजन करातेहुए भागवत आचार्य चंदन शास्त्री, मंदिर अध्यक्ष विजेंद्र पाल, कोषाध्यक्ष रोशनी रोहिल्ला, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, महासचिव रीटा शर्मा, अजय एडवाइजर सचिव रवि अग्रवाल शिल्पा शर्मा एवं पूरी मंदिर समिति भी सम्मिलित हुई।
जय वैष्णो माता मंदिर में शिव महापुराण की अमृत में कथा श्रवण करते हुए आचार्य जय गोविंद पांडे, अवेंजर्स वैष्णो माता मंदिर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य गढ़ ब्राह्मण सेवक संघ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आचार्य संतोष पांडे, प्रभारी वेद प्रकाश पांडे, संगठन मंत्री चंदन शास्त्री यूनाइटेड फंड के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल, विधानसभा प्रभारी गोविंद शास्त्री, भागवत आचार्य आचार्य माधुरी एवं चांदनी चौक से पधारे बृजेश, बाल मंदिर बालाजी मंदिर के महंत आचार्य महेश शर्मा, बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी दुष्यंत शर्मा, महादेव सेन। के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भोलेनाथ शुक्ला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ की दिल्ली कार्यकारिणी का किया गया गठन

Thu Aug 31 , 2023
विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ की दिल्ली कार्यकारिणी का किया गया गठन। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। संतोष कुमार नरेंद्र कुमार को बनाया अध्यक्ष, अखिल नाथ नियुक्त हुए उपाध्यक्ष।दिल्ली के सचिव बने विजय कुमार तोमर, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बने अधिवक्ता मनोज कुमार। नई दिल्ली : विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. संभाजी बाविस्कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement