जयराम कन्या महाविद्यालय में लघु वृत्तचित्र प्रदर्शनी,निबंध लेखन व पावर प्वाइंट प्रतियोगिता आयोजित

जयराम कन्या महाविद्यालय में लघु वृत्तचित्र प्रदर्शनी,निबंध लेखन व पावर प्वाइंट प्रतियोगिता आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं की उच्च शिक्षा के लिए गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में इतिहास एवं कम्प्यूटर साइंस विभाग के तत्वावधान में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित निबंध लेखन, पावर प्वाइंट प्रतियोगिता एवं राजनीति शास्त्र विभाग के तत्वावधान में महात्मा गांधी जीवन पर आधारित लघु वृत्तचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जीवन में सत्य एवं अहिंसा का महत्व बताया। उनके मूल्यों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज युद्ध एवं अशांति का पूरे विश्व में माहौल है। ऐसे वक्त में गांधी जी पूरे विश्व के लिए एक मिसाल हैं। अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति के प्रचारक भी है। इस अवसर पर दीप्ती शर्मा, डा. ममता वालिया एवं हरमन कौर भी मौजूद रही।
जयराम कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम अवसर पर छात्राएं एवं प्राध्यापिकाएँ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवन की खुशियों को पेड़ पौधों के साथ सांझा करें : मित्तल

Sat Oct 1 , 2022
जीवन की खुशियों को पेड़ पौधों के साथ सांझा करें : मित्तल। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया का विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग करने का अभियान। कुरुक्षेत्र, 1 अक्तूबर : सेवा ट्रस्ट यू के (इंडिया) का क्षेत्र को हरा भरा करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement