Uncategorized

श्री अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बरेली में विधिवत होलिका दहन कर पुलिस परिवार एवं आम-जनमानस को दी गईं शुभकामनाएं

Oplus_131072

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने परिवार सहित विधिवत होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार एवं उपस्थित आमजन के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
होलिका दहन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस परिवार एवं आम-जनमानस को प्रसाद वितरित कर सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार एवं जनता के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण को सुदृढ़ करना रहा।
इस अवसर पर श्री मानुष पारीक (पुलिस अधीक्षक नगर), सुश्री अंशिका वर्मा (पुलिस अधीक्षक दक्षिणी), श्री मुकेश चन्द्र मिश्र (पुलिस अधीक्षक उत्तरी), श्रीमती सोनाली मिश्रा (सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ ऑफिस), सुश्री अंजना दहिया स0पु0अधीक्षक, श्री आशुतोष शिवम (क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम), श्री अंजनी कुमार तिवारी (क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय) सहित आदि अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel