श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति ने किया भव्य श्री श्याम द्वादश संकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है…भजन पर झूमे श्रद्धालु।
 
कुरुक्षेत्र, 12 मार्च : श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) कुरुक्षेत्र द्वारा खाटू धाम मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि द्वादश के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में समिति सदस्यों, यजमानों और सहयोगियों ने श्याम पूजन किया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। श्याम दरबार की आभा देखते ही बन रही थी। पुष्प श्रृंगार और इत्र की खुशबू से वातावरण महक उठा। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में दो गायकों आकाश अरोड़ा और श्रवण राज ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई। जिनमें तू कृपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा…, दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी…, देर न करो न करो इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार…, शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है… और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं… इत्यादि भजन सराहे गए। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प श्रृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। मंदिर में शुक्रवार,14 मार्च को सुबह 9 से 12 बजे के दौरान श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव होगा जिसमें फूलों की होली खेली जाएगी। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कंबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, अशोक अरोड़ा, सुरेन्द्र काठपाल, ललित अत्री, डा. घनश्याम शर्मा, सतीश कारसा, लवकेश शर्मा, जतिन शर्मा, विजय गुलाटी, डा.प्रवीण शर्मा, अनिरुद्ध, साहिल शर्मा, नरेश सैनी बिशनगढ़, जतिन सैनी बिशनगढ़, शेर सिंह शेरा, कृष्ण कुमार, हिमांशु मल्होत्रा, अंशु, अनमोल, गौरव, शंटी, अंशुमान, सर्वेश रोहिला, शुभम, कपिल सोनी और राजीव बारना आदि मौजूद रहे।
श्री खाटू श्याम संकीर्तन में भाग लेते श्याम भक्त।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर मंदिर में पूर्णिमा पर शुरू हुआ होली उत्सव रंग पंचमी पूजन पर होगा समाप्त

Thu Mar 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। रंग पंचमी पर राधा कृष्ण का भी होगा पूजन। कुरुक्षेत्र, 12 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से हर वर्ष की भांति होली उत्सव […]

You May Like

Breaking News

advertisement