श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने ग्रीष्मावकाश से पहले किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने ग्रीष्मावकाश से पहले किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 30 मई : रेलवे रोड स्थित श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने गर्मियों की ‌छुट्टियों से पहले विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें नन्हे मुन्नों के लिए पूल पार्टी और तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए नृत्य और नवमी से 12वीं तक के बच्चों के लिए विवक मिंज का आयोजन किया गया। विद्यालय बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाता रहता है। इन सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने पूल पार्टी को इंजॉय किया और नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना कौशल दिखाया और फूड फिएस्टा में प्रतिभागी बनकर छात्रों ने
विभिन्न प्रकार के व्यंजनों जैसे सैंडविच, भेलपुरी, आम पन्ना, बादाम मिल्क, गोलगप्पे, चना चाट, केसर इलायची श्रीखंड, चॉकलेट केक का रसास्वादन करवाया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने टीमवर्क के महत्व को जाना।
नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से प्रथम रश्वित द्वितीय विरोनिका, सेहजोत कक्षा चौथी से प्रथम स्थान आस्था द्वितीय कनिष्का तृतीय अनाहत कक्षा पांचवी से प्रथम मनस्वी द्वितीय दिव्यांशी तृतीय रमनदीप कक्षा छठी से प्रथम गुनीत द्वितीय गुरनूर और तृतीय स्थान आरना कक्षा सातवीं से प्रथम स्थान परी द्वितीय अंशिका तृतीय साक्षी और कक्षा आठवीं से प्रथम तनु द्वितीय तानिया और तृतीय स्थान वरुण ने प्राप्त किया।
फूड फिएस्टा के विजेता नवमी और दसवीं के छात्र प्रथम आकांक्षा, वृति, योगिता ,यशिका, गोरी द्वितीय आरुष, अमृता, खुशी तृतीय लावण्या दिव्यांशी कक्षा दसवीं की छात्राएं अलीशा, रुचिका कक्षा 11वीं और 12वीं के विजेता छात्र प्रथम सूर्यांश अंजली द्वितीय गिरिशा, वंशिका तृतीय स्थान सान्वी, सोफिया, जीवेश और अभिनव ने प्राप्त किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतियोगिताओं को छात्रों का ज्ञान और कौशल को प्रदर्शित करने के लिए शानदार मंच बताया कि बच्चा जीवन के हर हिस्से में प्रतियोगिताओं में भाग लेता हुआ आगे बढ़ता है प्रतियोगिताओं के बिना हम जीवन और शिक्षा की कल्पना भी नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने हर बच्चे को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उनका मार्गदर्शन किया।
इसके साथ-साथ उन्होंने बच्चों को छुट्टियों का सदुपयोग करने और पढ़ाई से दूरी न बनाए रखने का संदेश दिया। इन सभी प्रतियोगिताओं का विद्यालय के अन्य अध्यापकगण व अन्य कर्मचारियों ने पूरा आनंद लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने किया कौशल विकास पर मंथन

Sat May 31 , 2025
उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने किया कौशल विकास पर मंथन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने हरियाणा के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री विपुल गोयल से मुलाक़ात कर उनके साथ कौशल विकास की योजनाओं […]

You May Like

advertisement