खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा श्री श्याम एकादशी संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरूक्षेत्र,13 मई : श्री खाटूश्याम जी के प्रचार प्रसार को समर्पित संस्था खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा वीरवार देर सांय ब्रह्मसरोवर स्थित द्रौपदी कूप श्री श्याम मंदिर में 373 वाँ श्री श्याम एकादशी संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। प्रधान जयपाल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम के पूजन में सभी सदस्यों व भंडारा आयोजक डॉ. प्रवीण शर्मा, मोनिका शर्मा परिवार ने भाग लिया। गणेश वंदना से आरंभ हुए इस संकीर्तन में कैथक से गायिका रेखा सुरभि ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा। संकीर्तन के दौरान खाटू श्याम जी के संपूर्ण जीवन चरित्र में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं, इन्ह‌ें तीन बाणधारी भी कहा जाता है। अपनी माता को दिए हुए वचन के अनुसार जो भी हार कर इनके दरबार में जाता है,उसकी यें पूरी सुनवाई करते हैं।भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।अगला श्री खाटू श्याम संकीर्तन व भंडारा रविवार,15 मई को सेक्टर 5 कुरुक्षेत्र में होगा। श्याम आरती में जयपाल शर्मा,सुशील शर्मा,शिवकुमार कौशिक, मोहिंदर पाल गर्ग, वाचस्पति भारद्वाज, केवल कृष्ण गोयल, शालीन अग्रवाल, कुलदीप शर्मा,लक्ष्मी नारायण शर्मा,पण्डित दुर्गादत्त शर्मा,भीम शर्मा,विक्रम पण्डित, अमर पण्डित, रविंद्र शर्मा, अमित वर्मा, संदीप कौशिक, सुनील अंगीरस, दिनेश भट्ट, प्रवीण गुप्ता,प्रशांत शर्मा,शुभम कुमार,संजीव गुप्ता,अनिकेत मित्तल,राघव दत्त, शुभम धीमान,संजय शर्मा,अंशुल गुप्ता, सतप्रकाश शर्मा,डॉ सतविंदर,श्याम लाल सिंगला,मनोहर गर्ग,सतपाल राम,राजेश गुप्ता,अमित कुमार, कुलदीप शर्मा, देवेन्द्र राठौर,अंकित गोयल, महेंद्र शर्मा,प्रद्युमन शर्मा,सुमित शर्मा,रघुबीर सिंह,दर्शन मान व मदन लाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. संजीव कुमारी द्वारा सांस्कृतिक विरासत "फड़" पर लिखित पुस्तक "श्री देवनारायण फड़ कथा" इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Fri May 13 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विष्णु अवतार भगवान देवनारायण के उपासकों में अपार खुशी। पानीपत : सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रमुख ध्येय बना चुकी प्रसिद्ध लेखिका डॉ. संजीव कुमारी ने आध्यात्मिक क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थापित फड़ को लिपिबद्ध करने का साहसिक, […]

You May Like

advertisement