श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष ने जीवन की 75 वें साल की यात्रा में लिया सर्वकल्याण का प्रण व की गौ सेवा

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष ने जीवन की 75 वें साल की यात्रा में लिया सर्वकल्याण का प्रण व की गौ सेवा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

श्री श्याम गौशाला अमीन में विभिन्न संस्थाओं ने श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष के साथ की गौ सेवा व पूजा अर्चना।

कुरुक्षेत्र, 18 फरवरी : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने जीवन की 75 वें साल की यात्रा के अवसर पर सादगी पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने इस मौके पर सर्वकल्याण का प्रण लेते हुए अपना जीवन समाज सेवा को समर्पित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को श्री श्याम गौशाला अमीन में आयोजित करते हुए गौ माता की पूजा अर्चना की व विधिवत सेवा की। इस मौके पर उनके साथ परिवार के सदस्यों के साथ श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत पंजी के कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक गर्ग, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के प्रधान विनय गुप्ता, संरक्षक जंग बहादुर सिंगला, इत्यादि भी मौजूद रहे। सत्य प्रकाश गुप्ता को इस अवसर पर राजेश सिंगला, मुनीष मित्तल, राज कुमार मित्तल, संजीव गर्ग, विजय गर्ग, योगेश गर्ग, अजय गुप्ता, सुमित गर्ग, विपिन अग्रवाल व सौरभ चौधरी इत्यादि ने शुभकामनाएं दी।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गौ सेवा करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्य समाज महर्षि दयानंद सेवा सदन कुरुक्षेत्र में दयानंद सरस्वती जन्मशताब्दी महोत्सव आयोजित

Sat Feb 18 , 2023
आर्य समाज महर्षि दयानंद सेवा सदन कुरुक्षेत्र में दयानंद सरस्वती जन्मशताब्दी महोत्सव आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : शिवरात्रि (बोध दिवस) के अवसर पर आर्य समाज महर्षि दयानंद सेवा सदन कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित किया गया विशाल महिला आर्य महासम्मेलन मुख्य वक्ता डॉ. […]

You May Like

Breaking News

advertisement