मनुष्यों की सभी विपदाओं का नाश करती है श्रीमद्भागवत कथा : मां ध्यान मूर्ति गिरि

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : गौशाला नगर स्थित मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान में गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में चल रही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास पीठाधीन महामंडलेश्वर मां ध्यान मूर्ति गिरि महाराज ने देश-विदेश से आए सैकड़ों भक्तों- श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि मनुष्यों के जब कई-कई जन्मों के पुण्यों का उदय होता है, तब ही उसे हरि कथा व सत्संग आदि श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा श्रवण करने से मनुष्यों के ऊपर आने वाली सभी विपदाओं का नाश हो जाता है।
उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यासजी द्वारा रचित श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सभी प्रकार के अरिष्टों को दूर करने वाली है। इसका वाचन, श्रवण एवं अध्ययन तीनों ही मंगलकारी एवं कल्याणकारी है।इसमें समस्त धर्म ग्रंथों का सार समाहित है। इसीलिए इसे पंचम वेद कहा गया है।
महोत्सव में पधारे प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान धर्म और अध्यात्म के अलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी पूर्ण समर्पण के साथ विभिन्न लोक कल्याणकारी सेवा कार्य कर रहा है। जिनमें अन्न क्षेत्र,वृक्षारोपण, संतो और निर्धनों की नि:शुल्क चिकित्सा आदि प्रमुख हैं। इन सभी सेवा कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वो कम है।
इससे पूर्व यजमान परिवार द्वारा श्रीमद्भागवत ग्रंथ और व्यासपीठ का पूजन- अर्चन किया गया।साथ ही उनकी आरती की गई। सायं काल मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम शास्त्री के द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया।
इस अवसर पर प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,सुर्ज्ञान मोदी, राजकुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार बंसल, राजेंद्र मोदी, दीनू पण्डित, चेतराम, महेन्द्र अग्रवाल, सागर शर्मा, देवनारायण शुक्ला, राजकुमार गौतम, प्रमुख समाजसेवी विष्णु शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, राधिका रमन शरण मोदी आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन डॉक्टर हरिओम शास्त्री ने किया। साथ ही सभी का स्वागत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कला कीर्ति भवन में गूंजी सारंगी की धुनें, सारंग्य वीणा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Sun Jul 6 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पृथ्वी के कण-कण में संगीत बसा है। डा. रामेंद्र सिंह।सारंगीवादक विनोद पवार ने छेड़ी सारंगी की तार, विभिन्न रागों की दी प्रस्तुति। कुरुक्षेत्र 04 जुलाई : हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों में शुक्रवार को सारंग्य वीणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें […]

You May Like

advertisement