हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी में सिख संगत अधिक से अधिक बनवाएं वोट : कुलदीप सिंह मुल्तानी

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी में सिख संगत अधिक से अधिक बनवाएं वोट : कुलदीप सिंह मुल्तानी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पार्टी की तरफ से लगाए गए प्रभारी, गांव गांव जाकर वोट बनवाने का कर रहे हैं काम।
1 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक बनाई जाएगी वोट।

कुरुक्षेत्र 15 सितंबर : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव को लेकर जेजेपी पार्टी द्वारा कुरुक्षेत्र जिले में वोट बनवाने के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो सिख समाज के बीच में पहुंचकर उनके वोट बनवाने का काम कर रहे हैं। इसी विषय पर कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस में कुरुक्षेत्र जिले के प्रभारी की बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता जेजेपी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन कुलदीप सिंह मुल्तानी ने बैठक ली। जेजेपी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हरियाणा कृषि उद्योग निगम के चेयरमैन कुलदीप सिंह मुल्तानी ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की वोट 1 सितंबर से 30 सितंबर तक बनाई जा रही है। अन्य वोटो को बनवाने के लिए कुरुक्षेत्र जिले के पांच प्रभारी की नियुक्ति के बाद प्रभारी गांव गांव जाकर वोट के फॉर्म दे रहे हैं और वोट बनवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी नानक नाम लेवा सिख संगत से अपील की कि वह सभी लोग जो संपूर्ण सिख हैं अपने दाढ़ी व केश कत्ल नहीं करवाते सभी अपनी वोटे बनवाएं व सभी महिलाएं जो सिख परिवार में है और जिनके नाम के पीछे कौर लगता हो वह सब महिलाएं भी अपनी वोट बनवाएं। उन्होंने कहा कि संगत को अधिक से अधिक वोट बनवानी चाहिए जिससे अधिक से अधिक लोग चुनाव में भाग ले सकें और अपनी हिस्सेदारी अधिक से अधिक दिखा सके। इस मौके पर गुरलाल सिंह वडैच, दिलबाग सिंह गोरिया,अमनदीप सिंह,कंबोज लाडी हलदेडी निरवैर सिंह, संदीप सिंह, लाडा दारा सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से नैक टीम की मूल्यांकन प्रक्रिया सम्पन्न

Fri Sep 15 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से नैक टीम की मूल्यांकन प्रक्रिया सम्पन्न। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नैक टीम ने की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के क्लासरूम, लैब, व विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की प्रशंसा। कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से नैक […]

You May Like

advertisement