बिहार: फिट इंडिया दौड़ में राहुल प्रथम लड़कियों में सिमरन ने बाजी मारी

फिट इंडिया दौड़ में राहुल प्रथम लड़कियों में सिमरन ने बाजी मारी
पूर्णिया
आज हुए फिट इंडिया का कार्यक्रम के तहत 3 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे यह आयोजन 35 बिहार बटालियन एन सी सी द्वारा किया गया।यह दौड़ भूतनाथ मंदिर के पास से एसपी आवास होते हुए उर्स लाईन स्कूल के आगे चौराहे से पुनः वापस एनसीसी कार्यालय तक हुआ।
दौड़ को हरी दिखाकर अधिकारी कर्नल के एस खादर तथा लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष वर्मा ने रवाना किया। इस दौर में लगभग 200 लड़के लड़कियों ने हिस्सा लिया।
इसमें प्रथम स्थान राहुल कुमार, दूसरा स्थान त्रिभुवन कुमार तथा तीसरा स्थान रविन कुमार ने प्राप्त किया। लड़कियों में सिमरन ने प्रथम स्थान ,जुली ने दूसरा तथा किश्कू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़के तथा लड़कियों में 10 पहले पहुंचने वाले धावकों को सम्मानित किया गया तथा शेष धावकों का भी जोशो खरोश से सम्मान किया गया।
इस मौके पर कर्नल के एस खादर ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया यह आयोजन है इस आयोजन का स्पष्ट संदेश है कि हमें स्वस्थ रहना है फिट रहना है और स्वस्थ रहने का अच्छा संदेश अपने जिले वासियों तथा देशवासियों को देना है। फिट इंडिया कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें अगर हम हर दृष्टिकोण से स्वस्थ रहते हैं तो हम अपने जीवन के सभी कामों को अच्छे ढंग से और शासन को भी अच्छे ढंग से चला सकते हैं। फिट इंडिया कार्यक्रम के द्वारा अग्निवीर के लिए भी लोग चुने जा सकते हैं अन्य भारतीय सेना के विभागों में भी इनकी बहाली हो सकती है।
कर्नल मनीष वर्मा ने बताया की एक स्वस्थ समाज और स्वस्थ परिवार तथा स्वस्थ राज्य या देश हमारे फिट रहने पर काफी निर्भर करता है। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहना समाज के लिए बहुत ही आवश्यक है और हम लोगों ने इस फिट इंडिया कार्यक्रम को करके समाज के बीच यही संदेश देने का काम किया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता बालक वर्ग में क्रिकेट

Sat Oct 22 , 2022
पनोरमा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता बालक वर्ग में क्रिकेट:- ड्रॉ निकाल कर क्वाटर फाइनल मुकाबले के लिए क्लबों का निधारण किया जाएगा। पनोरमा ग्रुप के निदेशक श्री संजीव मिश्रा जिला स्कूल स्टेडियम खेल मैदान परिसर आकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किए। और कहा खिलाड़ियों का रुझान एवं उत्साह देखते हुए […]

You May Like

advertisement