बार चुनाव- नामांकन के पहले दिन छह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली बार एसोसियेशन के सचिव पद के होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन 6 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भरे। जबकि 11 अधिवक्ताओं ने सचिव पद के लिए नामांकन पत्र खरीदें।
शुक्रवार को बरेली बार एसोसियेशन के उपचुनाव को लेकर कचहरी परिसर में गहमागहमी माहौल दिखाई दिया। एसोसियेशन के सभागार में 12 बजे से नामांकन प्राकिया शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन 11 अधिवक्ताओं ने सचिव पद के नामांकन पत्र खरीदें। वहीं एसोसियेशन के सचिव पद के लिए अंतारिक्ष सक्सेना, शाशि कांत तिवारी, दीपक पांडेय, डी,डी पांडेय, राकेश कुमार श्रीवास्तव , प्रदीप सिंह ने अपने- अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिले करने पहुंचे। खासबात यह रही कि अंतारिक्ष सक्सेना अपने गुरू राधाकमल सारस्वत के साथ और दीपक पांडेय अपने गुरू अनिल भटनागर को लेकर नामांकन करने पहुंचे। सचिव पद व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए दूसरे व अंतिम दिन नामांकन होगा। उपचुनाव संचालन की प्राकिया मुख्य चुनाव अधिकारी अश्वनी राणा, विशमभर आनंद, ज़ुबैर अमजद, राकेश कुमार सक्सेना , रूप राम राना की देखरेख में हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में पुण्य तिथि पर विवेकानंद को किया याद

Sat Jul 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में द्वारिका पुरम कालोनी में शुक्रवार को महापुरुष स्वामी विवेकानंद की 124 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण करके क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद दुनिया को भारत […]

You May Like

Breaking News

advertisement