जग ज्योति दरबार में भगवान श्री कृष्ण का छठी उत्सव मनाया गया

जग ज्योति दरबार में भगवान श्री कृष्ण का छठी उत्सव मनाया गया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी ने किया संकीर्तन।

कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : जग ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में जग ज्योति दरबार में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत मंगलवार को भगवान श्री कृष्ण की छठी का महोत्सव उत्साह एवं श्रद्धा से मनाया गया।
दरबार के सेवक राज कुमार ने बताया कि महंत राजेंद्र पुरी ने भगवान श्री कृष्ण और लड्डू गोपाल की बाल कथा सुनाई। दरबार में भक्त जनों द्वारा लड्डू गोपाल को पंचामृत और गंगाजल से स्नान करवाया गया। इसके बाद उन्हें साफ कपड़े पहना कर उनका श्रृंगार किया गया। बाल गोपाल को धूप-दीप और भोग लगाया एवं भगवान श्री कृष्ण की छठी पर माखन-मिश्री का भोग लगाया गया।
महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संतों के सानिध्य में भजन संकीर्तन किया गया। संकीर्तन में महंत राजेंद्र पुरी ने अनेक भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। भगवान का गुणगान करते हुए महंत राजेंद्र पुरी ने ग्रामीणों, किसानों एवं श्रद्धालुओं की सदा खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की।
महंत राजेंद्र पुरी भजन संकीर्तन के अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्तमान युग में प्राचीन भारतीय खाद्य संस्कृति का विशेष महत्व : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Tue Sep 12 , 2023
वर्तमान युग में प्राचीन भारतीय खाद्य संस्कृति का विशेष महत्व : प्रो. सोमनाथ सचदेवा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि कुलपति ने किया “मिलेट्सः एक्सप्लोरिंग द क्यूलिनरी डिलाइट्स एंड न्यूट्रिशनल पावर ऑफ अवर एंशिएंट सुपर ग्रेन“ पुस्तक का विमोचन कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने […]

You May Like

advertisement