जयराम कन्या महाविद्यालय में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पोषण माह स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम रही।
कुरुक्षेत्र, 30 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा में गृह विज्ञान विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 1 व यूनिट 2 के तत्वाधान में पोषण माह मनाया गया। पोषण माह के समापन अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काफी संख्या में प्रतिभागी छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। छात्राओं ने विभिन्न तरह के सुंदर स्लोगनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सलोनी प्रथम रही, कविता द्वितीय रही और तृतीय स्थान पर प्रीति रही। इसी पोषण माह के अंतर्गत पूरा महीना अलग.अलग गतिविधियां कराई गई। जिनमें एक चर्चा परिचर्चा रही। जहां पर सभी प्राध्यापिकाओं ने प्राचार्या के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अपने अनुभव सांझा किए। इसी कड़ी में पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न व्याख्यानों का आयोजन किया गया। प्राचार्या डा. सुरेश रावल ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए गृह विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि पहली बार राष्ट्रीय पोषण सप्ताह अमेरिकन डाइटेटिक एसोसिएशन के द्वारा आयोजित किया गया था ताकि लोगों को पोषण के बारे में शिक्षित किया जा सके। भारत में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के विचार की शुरुआत 1982 में की गई। भारत में भी स्वास्थ्य और जीवन चर्या में पोषण के महत्व के बारे में जागरूक का अभियान है। राष्ट्रीय पोषण मिशन का 2022 तक कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल का निश्चय है। पोषण अभियान शुरू होने के बाद सितम्बर के महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है।
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं एवं पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल होने वाली छात्राएं तथा प्राध्यापिकाएँ।