नन्हे बच्चों ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

नन्हे बच्चों ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कच्चे धागे की डोर से बंधा भाई – बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन।

कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त : कच्चे धागे की डोर से बंधा यह रक्षा बंधन का पावन पर्व भाई – बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इसी भाव को उजागर करते हुए श्रीमद्भगवद्गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर के नन्हे मुन्ने बच्चों ने आपस में भाई बहनों को राखी बांधकर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ इस त्यौहार का आनंद लिया। इस पावन पर्व का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल एवं प्रधानाचार्य सुखबीर द्वारा दीप प्रज्वलन कर वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कुछ बच्चों ने शिक्षक गण के साथ जाकर कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक एस.एस. भौरिया को राखी बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें रंग भरो, राखी बनाओ, थाली सजाओ, राखी सजाओ इत्यादि शामिल रही। विद्यालय प्रधानाचार्य सुखबीर द्वारा विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, कर्मचारीगण एवं बच्चों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
पुलिस अधीक्षक एस.एस. भौरिया को राखी बांधते हुए बच्चे तथा आपस में राखी बांधते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

113.88 फीसदी उत्पादकता, 19 घंटे 36 मिनट चली कार्यवाही

Thu Aug 31 , 2023
113.88 फीसदी उत्पादकता, 19 घंटे 36 मिनट चली कार्यवाहीपहली बार तीन सदस्यों को मिला सर्वश्रेष्ठ विधायक अवार्ड। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। तीन दिन में 1076 दर्शकों ने सत्र की कार्यवाही देखी।सदन में मर्यादा व कार्यवाही को प्रभावी बनाने के लिए अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने जताया आभार। चंडीगढ़, 30 अगस्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement