उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी,प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज,

देहरादून :  उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बदरीनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी हई है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

कल रात हुई बर्फबारी के चलते बदरीनाथ धाम में दो इंच से अधिक बर्फ जम गईं है। बर्फबारी के बाद बदरीनाथ धाम का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। वहीं बदरीनाथ धाम में कड़के की ठंड पड़ रही है। यहां आए यात्री इस बर्फबारी से बेहद उत्साहित हैं।

मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं गहरे बादल छाये रहने से अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। मौसम यह बदला मिजाज शुक्रवार शाम तक बना रहता है।

बता दें कि बीते रोज दोपहर बाद बदरीनाथ धाम के आसपास और ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। जबकि अन्य पहाड़ी जनपदों में दिनभर बादल छाये रहे।

देहरादून में भी दोपहर दो बजे तक हल्की धूप खिली रही। उनके बाद बादल छाने से शाम के समय हल्की ठंड महसूस की गई। मसरी में बादल छाये रहने से सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड महसूस की गई।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री तक 25.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.2 व न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी की माल रोड पर सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड से शैलानियों की संख्या कम होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: जंगल की बात : उत्तराखंड में बीत गया चौमासा, अब जंगल की आग को लेकर रहना होगा सतर्क

इन जनपदों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। अन्य जनपदों में बादल छाये रहे से लेकर हल्की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: सरकार ने रिंग रोड के लिए 77 लाख रुपए किए जारी, लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसी माह शुरू होगा सड़क निर्माण कार्य

Thu Nov 10 , 2022
सरकार ने रिंग रोड के लिए 77 लाख रुपए किए जारी, लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसी माह शुरू होगा सड़क निर्माण कार्यबरेली : फतेहगंज पश्चिमी में सरकार ने रिंग रोड के लिए सत्तर लाख रुपये किए जारी, लोक निर्माण विभाग के माध्यम इसी माह शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य, […]

You May Like

Breaking News

advertisement