सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत समय पर विकास कार्य पूरा करवाने के दिए निर्देश।
सरकार ने ग्राम दर्शन पोर्टल से विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की : ओम प्रकाश यादव।

नारनौल, 31अगस्त : प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नारनौल तथा सीहमा खंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।
श्री यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण विकास भी शहरों की तर्ज पर हो। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद समय-समय पर ग्रामीण विकास को लेकर चंडीगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेते रहते हैं। सरकार का मकसद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हों।
उन्होंने पहले से ही चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे फील्ड में रहकर विकास कार्यों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करें। विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही विकास कार्य करवाए जाएं। श्री यादव ने विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत विकास कार्यों को जल्द पूरा करने पर बल दिया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने ग्राम दर्शन पोर्टल के संबंध में बताया कि इस पोर्टल के बनने के बाद ग्रामीण विकास में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से ही अब आम नागरिक अपनी मांग या सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा सरपंचों को भी अपने प्रस्ताव इसी पोर्टल के माध्यम से भेजना होते हैं। इस बारे में सरपंचों को जागरूक भी किया गया है। ग्राम दर्शन पोर्टल से हरियाणा सरकार ने विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की है।
इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता दिवाकर राय, एसडीओ राजकुमार के अलावा विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
नारनौल में अधिकारियों की बैठक लेते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कविता चौपाटी बिलासपुर से सुरेश पैगवार रचित दो कविताओं का अनावरण किया गया

Fri Sep 1 , 2023
जिसमें  से एक डीआरएम स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त भारतीय रेल के ऊपर लिखी गई रेल गीत है, इस गीत की प्रस्तुति अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकलतरा रेलवे स्टेशन के उन्नयन हेतु वर्चुअल उद्घाटन अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति में समूह गान के रूप में […]

You May Like

Breaking News

advertisement