विश्व पृथ्वी दिवस पर सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

विश्व पृथ्वी दिवस पर सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया ने विद्यार्थियों को किया जागरूक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रदर्शित मोबाइल साइंस वैन में विभिन्न प्रयोगों का ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उठाया लाभ।

कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल : सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को खनिज और अयस्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बताया गया कि विश्व पृथ्वी दिवस प्रकृति के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ही मनाया जाता है। समय के साथ नई चुनौतियों के बीच प्रकृति और पृथ्वी को बचाने की जरूरत महसूस होती है। विकास की दौड़ में पर्यावरण के सुरक्षा की जिम्मेदारी कहीं धुंधली ना जाए, इसके लिए पृथ्वी दिवस की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है।
इस श्रेणी के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांवों के विद्यार्थियों के लिए खनिज अयस्क की प्रदर्शनी भी लगाई जिसमें लोहे के अयस्क, तांबा के अयस्क, बॉक्साइट, लेटराइट, फॉसिल कई तरह के खनिज और अयस्क के नमूने विद्यार्थियों को दिखाए गए और उनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में अपॉर्चुनिटी आफ्टर साइंस ग्रेजुएशन विषय पर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. कीया धर्मवीर और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी धर्मवीर द्वारा विस्तार सम्बोधन किया गया।
पृथ्वी दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्था द्वारा प्रदर्शित मोबाइल साइंस वैन में विभिन्न प्रयोगों और फन गेम्स को विद्यार्थियों को सिखाया गया। इन सभी गतिविधियों में विद्यार्थियों का व्यापक ज्ञान वर्धन हुआ। बाहर से आए हुए सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक बताया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के मैनेजर महिपाल शर्मा ने कहा कि इस तरह के साइंस कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को बहुत लाभ होता है। विद्यार्थियों ने रूचि के साथ व्याख्यान सुना तथा भ्रमण प्रयोगशाला से ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के विद्यार्थियों को विशेष लाभ हुआ।
महाविद्यालय प्राचार्या रजनी भल्ला ने कहा कि बिना विज्ञान सब कुछ अधूरा है। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एस.पी.एस.टी.आई. द्वारा किए गए प्रयोगों और प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को भविष्य में बहुत लाभ होगा और विज्ञान को आसानी से समझ सकेंगे।
संस्था के विज्ञान संचालक अमन कुमार द्वारा विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान के प्रयोग खेल खेल में सिखाए गए जिससे विद्यार्थियों को रसायन विज्ञान की बहुत सी भ्रांतियों को दूर किया गया। गुलशन चौरसिया द्वारा महाविद्यालय और स्कूली छात्राओं को खनिज तथा अयस्क के बारे में बताया गया।
अमित कुमार द्वारा भौतिक विज्ञान की अनेक प्रकार की मॉडल दिखाए गए और विज्ञान को आसानी से सीखने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में संयोजक डी. राजकुमारी, इना गुप्ता, इकबाल, नताशा और आरती ने संस्था का धन्यवाद किया।
पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थी एवं वक्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बालघर में आयोजित किया गया पृथ्वी दिवस कार्यक्रम

Sat Apr 22 , 2023
बालघर में आयोजित किया गया पृथ्वी दिवस कार्यक्रम। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है : सुखबीर। कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल : बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विश्व में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रमों का […]

You May Like

advertisement