रायबरेली: हरचंदपुर में बिजली संकट पर सपा विधायक का सरकार को अल्टीमेटम

लोकेशन: रायबरेली रिपोर्ट: विपिन राजपूत

रायबरेली: हरचंदपुर में बिजली संकट पर सपा विधायक का सरकार को अल्टीमेटम

रायबरेली जिले की हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था और कई मजरों के अब तक अविद्युतीकृत होने को लेकर सपा विधायक राहुल लोधी ने प्रदेश सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। विधायक ने प्रदेश सरकार को दो अलग-अलग पत्र भेजकर ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे गए पत्र में विधायक राहुल लोधी ने कहा है कि क्षेत्र में लगातार लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और अत्यधिक लोड की समस्या आम हो चुकी है। इसका सीधा असर आम नागरिकों, किसानों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विधायक ने ग्राम हरिपुर निहस्था और खीरों कस्बा क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए नए 250 केवीए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही 11 केवी संताव फीडर से जुड़े इलाकों में लगभग 8 किलोमीटर नई 11 केवी विद्युत लाइन बिछाने की जरूरत बताई है, ताकि लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। वहीं दूसरे पत्र में विधायक ने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के सगुनी, अकोहरिया, सिपाही नगर, अवसेरी खेड़ा, शिवराजबली खेड़ा, गुल्लूपुर और जेरी जैसे कई मजरों में अब तक बिजली न पहुंचने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के बिना ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है और विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। सपा विधायक राहुल लोधी ने सरकार से मांग की है कि अविद्युतीकृत मजरों में तत्काल बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक स्वीकृति देकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार और ऊर्जा विभाग इन मांगों पर कितनी जल्दी संज्ञान लेकर ज़मीनी स्तर पर समाधान करता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध नर्सिंग होम व क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग कीसख्त कार्रवाई

Thu Jan 8 , 2026
अवैध नर्सिंग होम व क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग कीसख्त कार्रवाईमार्टिनगंज व महाराजगंज में चार चिकित्सा केंद्रों पर गिरीगाजजनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना योग्य चिकित्सकों के संचालित नर्सिंग होम एवं निजी क्लीनिकों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के आदेश […]

You May Like

advertisement