प्रदेश में बढ़ा श्रमिक जनसंख्या अनुपात, युवाओं के रोजगार में बढ़ोतरी,PLFS के आंकड़े आए सामने

सागर मलिक

प्रदेश में बढ़ा श्रमिक जनसंख्या अनुपात, युवाओं के रोजगार में बढ़ोतरी, PLFS के आंकड़े आए सामने

15-59 आयु वर्ग में भी उत्तराखंड का औसत 64.4 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत 64.3 प्रतिशत से अधिक है। इसी प्रकार, 15 से 29 आयु वर्ग के लिए बल भागीदारी दर 43.7 से बढ़कर 49 प्रतिशत हो गई है।

उत्तराखंड में युवाओं के रोजगार में बढ़ोतरी हुई है। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के ताजा आंकड़ों से ये बात सामने आई है। इसमें बताया गया है कि श्रम बल भागीदारी भी बढ़ गई है।रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत हो गई है।

15-29 आयुवर्ग में बेरोजगारी दर 14.2 से घटकर 9.8 प्रतिशत हो गई है। 15-59 आयु वर्ग में भी उत्तराखंड का औसत 64.4 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत 64.3 प्रतिशत से अधिक है। इसी प्रकार, 15 से 29 आयु वर्ग के लिए बल भागीदारी दर 43.7 से बढ़कर 49 प्रतिशत हो गई है।

15-59 आयु वर्ग 60.1 से बढ़कर 64.4 प्रतिशत और 15 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के श्रम बल भागीदारी दर 56 प्रतिशत से बढ़कर 60.7 प्रतिशत हो गया है। 15 से अधिक आयु वर्ग में पुरुष समूह की बेरोजगारी दर 4.6 से घटकर 4.5 प्रतिशत हो गई है। जबकि इस समूह की महिलाओं की बेरोजगारी दर 4.2 से घटकर 4.1 प्रतिशत हो गई है।

इसी प्रकार, 15-59 आयु वर्ग के पुरुषों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात 71.1 प्रतिशत से बढ़कर 73 प्रतिशत हो गया है। जबकि इसी वर्ग की महिलाओं में श्रमिक जनसंख्या अनुपात 37% से बढ़कर 43.7 प्रतिशत हो गई है। 15 से अधिक आयु वर्ग में पुरुष समूह के लिए श्रम बल भागीदारी दर 73.5 से बढ़कर 76.4 प्रतिशत हो गई है। जबकि इसी वर्ग की महिलाओं में श्रम बल भागीदारी दर 38.7 प्रतिशत से बढ़कर 45.6 प्रतिशत हो गई है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: 900 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो की मौत, दो घायल

Sat Mar 15 , 2025
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: 900 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो की मौत, दो घायल, सागर मलिक देहरादून विकासनगर के चकराता क्षेत्रांतर्गत लोखंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में सवार चार व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। […]

You May Like

advertisement