हरियाणा: कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण पर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में विशेष आयोजन

कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण पर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में विशेष आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सूर्य ग्रहण पर होगा संत समाज का शाही स्नान।
समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए संत समाज करेगा विशेष पूजा अर्चना।

कुरुक्षेत्र : श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण के अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है।
अखाड़ा में महंत एवं षडदर्शन साधुसमाज के उपाध्यक्ष गुरुभगत सिंह जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्तूबर मंगलवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का भोग प्रातः 9 से 10 बजे कथा कीर्तन 10 से 12 बजे संनहित सरोवर में दोपहर बाद 4 , 31 पर समरन गुप्त जाप 4 ,31 से 5 ,57 तक उसके बाद भोजन प्रसाद भंडारा आयोजित होगा जिसमे श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल हरिद्वार संस्था के पीठाधीश्वर श्री महंत स्वामी ज्ञानदेव जी महाराज के सानिध्य व सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, कोठरी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री के मार्गदर्शन में निर्मल भेख के समस्त संत महंत साधु महात्मा सूर्य ग्रहण पर श्रद्धा भाव से स्नान करेगे।
इस मौके पर हरिद्वार, ऋषिकेश , काशी, प्रयागराज, पंजाब , हरियाणा आदि तीर्थ स्थानों से संत महंत तपस्वी ,मनस्वी , वीतराग साधु महात्मा श्रद्धालु पधार रहे है।
सभी के लिए अखाड़े में ही ठहरने और भोजन पानी की व्यवस्था की गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: डीएम ने विभिन्न घाटों का किया निरिक्षण

Sun Oct 23 , 2022
डीएम ने विभिन्न घाटों का किया निरिक्षण महापर्व छठ व गंगा स्नान को लेकर तैयार किया जा रहा घाट हाजीपुर(वैशाली)जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा पदाधिकारियों की टीम के साथ हाजीपुर में गंडक नदी के किनारे के घाटों का निरीक्षण किया गया।जहां महापर्व छठ को मनाया जाता है एवम कार्तिक पूर्णिमा […]

You May Like

advertisement