भगवान भोलेनाथ की पूजा का रंगभरी एकादशी पर विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी

भगवान भोलेनाथ की पूजा का रंगभरी एकादशी पर विशेष महत्व : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भगवान शिव शंकर मां पार्वती को रंगभरी एकादशी के दिन पहली बार काशी में लेकर आए थे।

कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : पूरे वर्ष में फाल्गुन महीने की रंगभरी एकादशी का विशेष महत्व है। अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी पर भगवान भोलेनाथ की पूजा का भी विशेष महत्व है। उन्होने बताया कि इसे आमलकी एकादशी, आंवला एकादशी और आमलका एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना के साथ आंवले की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव जी की पूजा आराधना की जाती है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि इसी रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव शंकर माता पार्वती को पहली बार काशी में लेकर आए थे। इसलिए यह एकादशी शिव भक्तों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। रंगभरी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान शिव और माता पार्वती को रंग और गुलाल अर्पित किए जाते हैं। साथ ही विधि विधान से पूजा की जाती है। भक्त भगवान शिव-माता पार्वती का स्वागत रंग और गुलाल से करते हैं। रंगभरी एकादशी 3 मार्च दिन को मनाई जाएगी।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां भगवती स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का गोविंदानंद आश्रम में हुआ पूजन

Sun Feb 26 , 2023
मां भगवती स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का गोविंदानंद आश्रम में हुआ पूजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 संत महापुरुषों के आशीर्वाद से हुआ कन्याओं का पूजन। कुरुक्षेत्र, 26 फरवरी : भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि के सानिध्य में आज रविवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement