जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी

50 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशन

महासमुंद 24 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 04 नवम्बर 2025 से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा सरापाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 एवं महासमुंद-42 में कुल 1083 बीएलओ द्वारा निर्वाचक गणना प्रपत्रों का लगभग शत प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिले में प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अब तक 52 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएलओ को एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाता पंजीकृत है, इनमें 8 लाख 77 हजार 556 मतदाताओं के घर-घर जाकर निर्वाचक गणना प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें सरायपाली विधानसभा अंतर्गत 2 लाख 14 हजार 204 मतदाता, बसना में 2 लाख 28 हजार 143, खल्लारी में 2 लाख 21 हजार 533 एवं महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 2 लाख 13 हजार 676 मतदाता शामिल है। साथ ही अब तक 4 लाख 63 हजार 546 गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। जिसमें सरायपाली अंतर्गत 58 प्रतिशत, बसना अंतर्गत 61.34 प्रतिशत, खल्लारी अंतर्गत 55 प्रतिशत एवं महासमुंद अंतर्गत 33.89 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर सम्मानित

Mon Nov 24 , 2025
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने सरायपाली के बीएलओ को किया सम्मानित एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर सम्मानित महासमुंद 24 नवंबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। सरायपाली विधानसभा […]

You May Like

advertisement