हरियाणा: श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर खेल कार्यक्रमों का आयोजन

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर खेल कार्यक्रमों का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : 7 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2022 के उपलक्ष्य में श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवम् चिकित्सालय द्वारा सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवम् चिकित्सालय के प्राचार्य डा. देवेन्द्र खुराना व कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
प्रथम चरण में क्रिकेट एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने कहा की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास हो इसके लिए खेलों का भी बड़ा महत्व है। खेलों से शारीरिक और बौद्धिक दोंनो प्रकार से विकास होता है। खेल विद्यार्थियों को अनुशासन में बांधते हैं इसके साथ ही टीम मेनेजमेंट का कार्य खेलों द्वारा सिखा जा सकता है। आयुष विवि के कुलसचिव डॉ. नरेश भार्गव ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति विश्व की प्राचिनतम चिकित्सा पद्धति है भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जनक हैं, इसलिए धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन भगवान धन्वंतरि का धरती पर अवतरण हुआ था| उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में इस दिन को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं। खेल व्यक्ति के सर्वांगिण विकास में सहायक है। स्वामी विवेकानंद ने कहा थ युवाओं को फूटबॉल के मैदान में खेलने के लिए छोड़ देना चाहिए। इसके पीछे उनका उद्देश्य जब व्यक्ति का शरीर स्वस्थ होगा तो वह मानसिक रूप से भी मजबूत बनेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी चिकित्सक , शिक्षक एवम् छात्र, छात्राए उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: मेहनगर में सुपर सक्सेस अकैडमी कोचिंग सेंटर का ब्लाक प्रमुख डॉ कैलाश यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Thu Oct 20 , 2022
मेहनगर में सुपर सक्सेस अकैडमी कोचिंग सेंटर का ब्लाक प्रमुख डॉ कैलाश यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन। मेहनगर तहसील रोड पर आज दिनांक 19 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार को शाम 5:00 बजे। सुपर सक्सेस अकैडमी कोचिंग सेंटर का मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख डॉक्टर कैलाश यादव ने फीता काटकर उद्घाटन […]

You May Like

advertisement