मां चिंतपूर्णी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट और दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा मंदिर के पर्यागण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

मां चिंतपूर्णी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट और दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा मंदिर के पर्यागण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

फिरोजपुर 8 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

मां चिंतपूर्णी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट और दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा मन्दिर के पवित्र प्रागंण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में दिव्य ज्योति जागृती संस्थान से उपस्थित साध्वी बहनों ने गणेश वंदना का गायन किया। प्रवचनों के दौरान श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सोनिया भारती जी ने कहा कि भगवान श्री कृष्णा स्वयं उदघोष करते हैं कि जब-जब धरा पर धर्म की हानि होती है और पाप बढ़ जाता है तब तब मैं पापियों का नाश करने के लिए और भक्तों का उद्धार करने के लिए स्वयं अवतार धारण करता हूं। साध्वी जी ने बताया कि धर्म की हानि से भाव धर्म के वास्तविक अर्थ के छिप जाने से है, जब मानव धर्म के वास्तविक अर्थ को ना जानकर अपने रीति रिवाजों और धारणाओं को ही धर्म मानने लगता है। साध्वी जी ने बताया कि जब जीवन में किसी पूर्ण गुरु का पदार्पण होता है तब धर्म का बोध होता है। कार्यक्रम में लड्डू गोपाल प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया। श्री कृष्ण जन्म और मां यशोदा द्वारा झूला झूलाने की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। साध्वी अनुपमा भारती, साध्वी तरणी भारती, साध्वी पुण्यप्रदा भारती ने सुमधुर भजनों का गायन किया।हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजन पर सभी श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम का समापन मंगल आरती से किया गया।अग्रवाल ट्रस्ट और मां चिंतपूर्णी दुर्गा मन्दिर के सदस्यों ने व्यवस्था को संभाला और सभी भगतों को प्रशाद वितरित किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਡੋਰ ਸਟੈਂਪ ਤੱਕ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮੱਦਦ

Fri Sep 8 , 2023
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਡੋਰ ਸਟੈਂਪ ਤੱਕ ਕਾਨੂੰਨੀ ਮੱਦਦ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 08 ਸਤੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]= ਮੈਡਮ ਏਕਤਾ ਉੱਪਲ, ਮਾਨਯੋਗ ਚੀਫ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ-ਕਮ-ਸਕੱਤਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਭਗਤ ਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਸਕੂਲ ਫਾਰ ਡੈਫ ਐਂਡ ਡੰਬ (ਗੂੰਗੇ ਅਤੇ ਬੋਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਸਕੂਲ), ਕਟੋਰਾ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ। […]

You May Like

Breaking News

advertisement