पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

पिहोवा 6 सितंबर : पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज एवं आश्रम में संस्थापक महंत बंशी पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया की आश्रम को अंदर और बहार से खूब सजाया गया है और राधा कृष्ण की सुंदर मनमोहक झांकियां,56 भोग भी त्यार किया गया हैं।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया की 7 सितंबर वीरवार को सांय 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक विशेष आयोजन के साथ माखन मटकी फोड़ का भी श्रद्धालुओं द्वारा प्रबंध किया गया है।
आश्रम में हर वर्ष की भांति नगर के गणमान्यजन, यजमान और महिला मंडली बड़ी श्रद्धा भाव से भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना करते है और प्रसाद ग्रहण कर संत महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त करते है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ को गोयल शांति पुरस्कार से करेगा सम्मानित

Thu Sep 7 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ को गोयल शांति पुरस्कार से करेगा सम्मानित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरूक्षेत्र, 6 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की गोयल पुरस्कार पुरस्कार समिति ने इसरो के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध इंजीनियर एस. सोमनाथ को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी […]

You May Like

Breaking News

advertisement