प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से कमारों के जीवन में आयी स्थिरता

समारू राम को मौसम दर मौसम होने वाली समस्या से मिली आजादी

धमतरी, 10 जून 2025/ प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का असर अब जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के जीवन में दिखायी देने लगा है। अपनी अलग संस्कृति को सहेजते हुए अपनी मस्ती में अपना जीवन यापन करने वाले वाली यह विशेष पिछड़ी जनजाति जो कच्चे झोपड़ी नुमा मकानों में रहकर अपना जीवन यापन करते थे अब उनके जीवन में स्थिरता आने लगी है और ये स्थिरता प्रदान की है, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने।
         धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम सिंगपुर निवासी श्री समारू के जीवन म अब बदलाव साफ देखने को मिल रहा है। क्योंकि समारू राम को अब प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् आवास योजना के साथ- साथ अन्य योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जा रहा है।
श्री समारूराम ने बताया कि वे बचपन से इसी गांव में निवासरत है। इनके पास स्वयं की संपत्ति के रूप में जो कुछ था, तो वह था पुस्तैरी जर्जर कच्चा मकान। जैसा कि हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसका अपना खुद का आशियाना बनाने, यह सपना पूरा हुआ प्रधानमंत्री जनमन योजना से। समारूराम ने अपने पक्के मकान के लिए आवेदन दिया, ग्राम सभा के अनुमोदन उपरांत श्री समारू का नाम आवास हेतु चयनित हुआ। योजनांतर्गत उसके बैंक खाते में पहली किस्त आते ही श्री समारू ने मकान निर्माण की नींव रखी और शासन के सहयोग और अपने जीवन की जमा पूंजी भी श्री समारूराम ने इस मकान को बनाने में लगा दिया और देखते ही देखते सुंदर आवास का रूप में सकार हुआ।
श्री समारू का कहना है कि शासन के सहयोग से बना  यह आवास उसके न केवल सपने को पूरा किया बल्कि  मौसम दर मौसम होने वाली समस्या से भी आजादी दिलाई। श्री समारू की खुशियां इन बातो से सामने आती है कि उसके सकार हुए आशियाने की बात करते-करते ही उसकी आँखें झलक पड़ी। श्री सेतुराम ने अपनी नम आंखों और लड़खडाती जुबान से देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
बता दें कि जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजनांतर्गत कुल 1 हजार 469 आवास स्वीकृत है, जिनमें से 815 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है, शेष 654 आवास निर्माणधीन है, जो शीघ्र पूर्ण हो जायेंगे। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तह्त हितग्राहियों को 2 लाख रूपये की सहायता राशि 4 किश्तों में प्रदान की जाती है। पहली किश्त 40 हजार, दूसरी किश्त 60 हजार, तीसरी किश्त 80 हजार और चौथी किश्त 20 हजार रुपए है। इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् हितग्राही को 90 दिनों की मजदूरी भी प्रदान की जाती है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युक्तियुक्तकरण से शिक्षकविहीन शालाओं में हुई शिक्षकों की पदस्थापना

Tue Jun 10 , 2025
वनांचल क्षेत्र में शिक्षकों के पदस्थापना से पालकों और और विधार्थियो में उत्साह धमतरी 10 जून 2025/राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए शालाओं और शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। इस प्रक्रिया से जिले के कई ऐसे शालाएं जो शिक्षक विहीन थे, उनमें शिक्षकों की पदस्थापना […]

You May Like

Breaking News

advertisement