उड़ान ग्लोबल स्कूल में राज्य स्तरीय सिस्टोंबाल चैंपियनशिप का हुआ आगाज, 30 टीमों ने दिखाया दमखम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , उड़ान ग्लोबल स्कूल में प्रथम जूनियर एवं चतुर्थ सीनियर स्टेट सिस्टोंबाल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई 30 टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अटल संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष इंजीनियर योगेंद्र कुमार एवं विशिष्ट अतिथि प्रबल चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबलों में हिस्सा लिया।
सीनियर पुरुष वर्ग के पहले मुकाबले में बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आगरा को 24-06 से हराया। दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने गाजियाबाद को 18-10 से पराजित कर अगले चरण में जगह बनाई। तीसरे मैच में आगरा और लखनऊ के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें आगरा ने 22-20 से जीत दर्ज की।
चौथे मुकाबले में गोरखपुर ने मथुरा को 45-28 से हराकर अपनी ताकत का परिचय दिया। वहीं दिन के पांचवें और अंतिम मुकाबले में बरेली ने गाजियाबाद को 22-17 से शिकस्त देकर शानदार जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि मौर्य, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा, ल राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभिषेक गंगवार, राष्ट्रीय सचिव ओमेंद्र गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर हौसला अफजाई की। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर बरेली सिस्टोंबाल संगठन के अध्यक्ष रिजवान अली अंसारी, सचिव अमित कुमार कौशिक, कोषाध्यक्ष मोहित पंत तथा उड़ान ग्लोबल स्कूल के अकादमिक डायरेक्टर सुमित शर्मा ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों के माध्यम से अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: जिलाध्यक्ष मुन्ना राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Sat Jun 20 , 2026
आजमगढ़: जिलाध्यक्ष मुन्ना राय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन​आजमगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस जिला कांग्रेस कार्यालय पर बेहद हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ […]

You May Like

Breaking News

advertisement