नवजात शिशुओं के लिए आदेश में अत्याधुनिक नियोनेटल आई.सी.यू. शुरू

नवजात शिशुओं के लिए आदेश में अत्याधुनिक नियोनेटल आई.सी.यू. शुरू

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 जुलाई : स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और अहम कदम उठाते हुए आदेश अस्पताल व मैडिकल कालेज, मोहड़ी में नवजात शिशुओं के लिए लेवल-3 नियोनेटल आई.सी.यू. का विस्तार करते हुए इसे 5 बैड से बढ़ाकर 20 बैड तक कर दिया है। इस नई सुविधा का शुभारंभ आदेश ग्रपु के चेयरमैन डा. एच.एस. गिल, निदेशक गुरफतेह सिंह गिल और अस्पताल के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल द्वारा किया गया। आदेश अस्पताल के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आधुनिक आई.सी.यू. की शुरुआत से अब क्षेत्र के लोगों को नवजात शिशुओं की गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए चंडीगढ़ या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद को उनके नजदीक ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच.एस. गिल ने कहा हमारी कोशिश है कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी बड़े शहरों जैसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। नियोनेटल आई.सी.यू. का विस्तार इसी दिशा में एक ठोस कदम है। आदेश ग्रुप के निदेशक गुरफतेह सिंह गिल ने कहा कि यह सुविधा न केवल शाहाबाद बल्कि आस-पास के सभी इलाकों के लिए वरदान साबित होगी। आदेश की टीम पूरी तत्परता से सेवाएं देने के लिए तैयार है। इस नियोनेटल आई.सी.यू. में वेंटिलेटर, फोटोज थैरेपी यूनिट्स, वार्मर, मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं और अनुभवी चिकित्सक मौजूद रहेंगे। जिससे सशक्त उपचार देना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रिंसिपल डा. एन.एस. लांबा भी उपस्थित रहे।
नियोनेटल आई.सी.यू. की शुरूआत करते आदेश ग्रुप के चेयरमैन डा. एच.एस. गिल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंडस्ट्री के काम आएंगे एसवीएसयू के रिसर्च- प्रोफेसर ज्योति राणा

Thu Jul 17 , 2025
इंडस्ट्री के काम आएंगे एसवीएसयू के रिसर्च- प्रोफेसर ज्योति राणा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुरू हुई 10 दिवसीय शोध कार्यशाला।इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च द्वारा प्रायोजित कार्यशाला में भाग ले रहे हैं शोध विशेषज्ञ और शोधार्थी। पलवल, प्रमोद कौशिक 16 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शोध […]

You May Like

advertisement