राज्य महिला आयोग सदस्या पुष्पा पांडे ने नए कार्यालय का किया निरीक्षण सुविधाओं से युक्त करने के दिए निर्देश

राज्य महिला आयोग सदस्या पुष्पा पांडे ने नए कार्यालय का किया निरीक्षण सुविधाओं से युक्त करने के दिए निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने आज 300 बेड अस्पताल जाकर प्रथम तल स्थित अपने नव स्थापित कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां पर मौजूदा स्टाफ को निर्देश दिए कि इस कार्यालय का सौंदर्यीकरण किया जाए और इसे आधुनिक संसाधनों , फाइलों एवं आवश्यक पत्राजातों से सुसज्जित किया जाए ताकि हर आने वाली पीड़ित पक्ष का पूरा विवरण कम्प्यूटर में सुरक्षित रखा जा सके। परीक्षण काल के पंद्रह दिनों के लिए तृप्ति शुक्ला अनीता राय और पूजा दुबे को इस कार्यालय का प्रभार भी दिया गया। बाद में उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देश के बाद उन तीनों को सही तरीके से नियुक्त किया जाएगा। कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद पुष्पा पांडे राज्य अनुसूचित जाति के सदस्य उमेश कठेरिया एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी के साथ सखी वन स्टाॅप सेंटर भी निरीक्षण हेतु पहुंचीं और वहां आई हुईं पांच पीड़ित लड़कियों से भी मिलीं। उनकी समस्याएं पूछीं और उनके समाधान के लिए सुझाव भी दिये। वहां रहने, भोजन, मिलने वालों के विषय में भी जानकारी हासिल कर नियमों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए।वहां उपस्थित सखी वन स्टाॅप केंद्र व्यवस्थापक चंचल गंगवार, काउंसलर अमरीन और स्टाफ नर्स बेवी गुलनाज को सलाह दी कि बिना किसी भेदभाव और पूर्वाग्रह के आए हुए मामलों को तल्लीनता से निपटायें और सरकार की मंशा के अनुरूप सबका हित करें। तकनीकी समस्या आने पर वो सब मुझे सूचित कर मार्गदर्शन लें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किशोर को घर से बुलाकर सीने में मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Wed Jun 4 , 2025
किशोर को घर से बुलाकर सीने में मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार संजीव शर्मा (संवाददाता) ‌बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के टियूलिया में 31 मई की शाम हुई गोलीकांड की घटना ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया। एक किशोर को गांव के ही करन उर्फ […]

You May Like

Breaking News

advertisement