प्रेरणा वृद्धाश्रम में मंत्रोच्चारण के साथ हुई भगवान भोले शंकर की प्रतिमा स्थापित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

वृद्धाश्रम में तीन दिन तक चले मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बुजुर्गों तथा प्रेरणा सदस्यों ने उत्साह से लिया भाग।

कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त : अपनों से नकारे गए और घरों से निकाले गए अनेकों बुजुर्गों को आश्रय देने वाले धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में भगवान भोलेनाथ के प्रिय सावन महीने में भगवान शंकर की प्रतिमा की स्थापना विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ की गई। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भोले शंकर की प्रतिमा के स्थापना से साथ समापन हुआ। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बुजुर्गों एवं प्रेरणा सदस्यों ने उत्साह से भाग लेते हुए भक्ति भाव से सेवा की। इस मौके पर भगवान शिव की प्रतिमा के साथ नगर खड़े के दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया। वृद्धाश्रम में विधि पूर्वक हवन भी संपन्न हुआ। प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने कहा कि सावन का महीना सबसे पावन महीना माना जाता है। सावन के महीने में हर जगह भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के महीने में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में जाते हैं। वहीं ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की मूर्ति को स्थापित करना बेहद शुभ होता है। सिंगला ने कहा कि यह सावन महीना प्रेरणा के वृद्धों के लिए भी विशेष है, अब हर समय वृद्धाश्रम में ओम नम: शिवाय और बम भोले की गूंज होगी। प्रेरणा के वृद्धों में भोलेनाथ के आशीर्वाद से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।इस मौके पर सर्वकल्याण की भावना से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा व अर्चना की गई। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में मुख्य यजमान के तौर पर इंदु गुप्ता, मधु मल्होत्रा, हरबंस कौर, राधा अग्रवाल, उमेश चौहान, संतोष त्रिवेदी, रुकमेश चौहान, रामलाल सिंगला, शिल्पा सिंगला, आशा सिंगला इत्यादि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में मूर्ति स्थापना के अवसर पर पूजा अर्चना एवं हवन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसी भी राष्ट्र का ध्वज उस देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाता हैः कर्नल लोकेन्द्र सिंह बिष्ट

Wed Aug 10 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक: प्रो. एसके चहल।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सेमिनार आयोजित। कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में बुधवार को एनसीसी व युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement