श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में वाहनों के लिए स्टीकर अनिवार्य

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में वाहनों के लिए स्टीकर अनिवार्य।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान ने दिए निर्देश,जल्द जारी किए जाएंगे।

कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल :
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के निर्देशानुसार अब विश्वविद्यालय परिसर में आने-जाने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के वाहनों पर विशेष स्टीकर लगाना अनिवार्य होगा। यह कदम कुलपति प्रो. धीमान की सुरक्षा के प्रति सजग दृष्टिकोण और विश्वविद्यालय में अनुशासन व सुव्यवस्था कायम रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि इन वाहनों के लिए विशिष्ट पहचान वाले स्टीकर जारी किए जाएंगे,जिनमें वाहन और संबंधित व्यक्ति की जानकारी अंकित होगी। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर में अनधिकृत वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।
आयुष विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी प्रोफेसर (डॉ.) मनोज कुमार ने बताया कि संस्थान के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को ई-मेल के जरिए सूचित किया गया है। इसके लिए सभी को निर्धारित प्रपत्र भरकर वाहन पंजीकरण प्रमाण-पत्र जमा कराना होगा, जिसके बाद स्टीकर वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डॉ. मनोज ने बताया कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नीतीश अग्रवाल ने संभाला पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र का पदभार

Thu Apr 24 , 2025
नीतीश अग्रवाल ने संभाला पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र का पदभार। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कहा धर्मनगरी को अपराधमुक्त बनाना मुख्य लक्ष्य रहेगा। कुरुक्षेत्र : जिला कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश अग्रवाल ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। पुलिस मुख्यालय पंहुचने पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय […]

You May Like

Breaking News

advertisement