अंबेडकर जयंती पर सख्त अलर्ट: बिलरियागंज में प्रशासन सक्रिय, पीस कमेटी की बैठक में दिए गए कड़े निर्देश

संवाददाता राजकुमार जायसवाल

बिलरियागंज। अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में पीस कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अंबेडकर जयंती का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि सभी जुलूस केवल तय मार्ग और निर्धारित स्थान से ही निकाले जाएं तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत बिल्कुल न की जाए। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बैठक के दौरान मौजूद लोगों ने अपने-अपने कार्यक्रमों और जुलूस मार्गों की जानकारी साझा की और प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे।

इस मौके पर उपनिरीक्षक योगेंद्र पाल, पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, अजय कुमार, दीपक कुशवाहा, अमरजीत, दीपू सहित अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईश्वर दर्शन ही समाज से नशा और अश्लीलता जैसी कुरीतियों को मिटाने का एकमात्र मार्ग: साध्वी मनस्विनी भारती जी

Sat Apr 11 , 2026
फिरोजपुर में स्व. चेतना कक्कड़ की स्मृति में भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन (पंजाब) फिरोजपुर 10 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला संवाददाता]= सभा को संबोधित करते हुए साध्वी जी ने जीवन की नश्वरता और वास्तविक अध्यात्म की आवश्यकता पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य भौतिकता की अंधी दौड़ […]

You May Like

advertisement