भारत को जानो प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र प्रथम

भारत को जानो प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र प्रथम।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 3 अक्तूबर : भारत विकास परिषद, कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र कनिष्क और वरिष्ठ वर्ग में प्रथम रहे। कनिष्क वर्ग में रजनीश राज और तेजस गुप्ता तथा वरिष्ठ वर्ग में चिराग यादव और दिव्यांश दीक्षित ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का परिचय देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक कर्नल अरुण दत्ता, प्राचार्य सूबे प्रताप ने सभी विजेता छात्रों को आशीर्वाद दिया। गुरुकुल के मुख्य अधिष्ठाता राधाकृष्ण आर्य, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं अध्यापक सुशील कुमार को शुभकामनाएं दी। वहीं गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी ने भी छात्रों की उपलब्धि पर बधाई दी।
जानकारी देते हुए विज्ञान विभागाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि भारत विकास परिषद द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर कुरुक्षेत्र के सैक्टर 3 में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुरुक्षेत्र के लगभग 35 विद्यालयांे के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रश्नोत्तरी में गुरुकुल के रजनीश, तेजस कनिष्क वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे वहीं वरिष्ठ वर्ग में भी गुरुकुल कुरुक्षेत्र के चिराग व दिव्यांश को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। सुशील कुमार ने बताया कि गुरुकुल में छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और वे बड़ी से बड़ी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी,ICU में शिफ्ट किए गए

Mon Oct 3 , 2022
मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी,ICU में शिफ्ट किए गए दिल्ली रवाना हुए अखिलेश यादव और अपर्णा यादव लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह का ऑक्सीजन लेवल काम होने की वजह […]

You May Like

Breaking News

advertisement