प्राणिशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने कुवि परिसर में बर्ड वाचिंग करके मनाया विश्व प्रवासी पक्षी दिवस

प्राणिशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने कुवि परिसर में बर्ड वाचिंग करके मनाया विश्व प्रवासी पक्षी दिवस।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 8 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय के प्राणिशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपक राय के नेतृत्व में कुवि परिसर में बर्ड वाचिंग करके विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने कुवि परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के बारे में जानकारी एकत्रित की। डॉ. दीपक राय ने बताया कि साल 2006 के बाद संयुक्त राष्ट्र की पहल से मई व अक्टूबर माह के दूसरे शनिवार को विश्व प्रवासी दिवस मनाया जाता है। पूरे विश्व में प्रवासी दिवस मनाया जाता है। विश्व प्रवासी पक्षी दिवस का जश्न मनाने के लिए इस दिन बर्ड फेस्टिवल, शिक्षा कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और पक्षी-देखने वाले भ्रमण जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वैसे तो इन सभी गतिविधियों का आयोजन देशों या क्षेत्रों द्वारा पक्षी प्रवासन के समय के आधार पर वर्ष के किसी भी समय पर किया जा सकता है, पर मई और अक्टूबर का दूसरा शनिवार अंतरराष्ट्रीय समारोहों के लिए एक मुख्य दिन है। विश्व के कई संगठनों के साथ संयुक्त राष्ट्र भी इस वैश्विक जागरूकता अभियान का समर्थन करता है। उन्होंने बताया की कई महाद्वीपों से भारत वर्ष में ग्रीष्म एंड सर्द ऋतुओं में पक्षी आते है जो भारत की विभिन्नता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन हम सबको मिलकर प्रकृति के इन दूतों के संरक्षण के लिए मिल कर काम करना चाहिए और आम जन को इस मुहिम में जोड़ना चाहिए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया लांच

Sun Oct 9 , 2022
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया लांच। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 8 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट को लांच किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement