प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया भाग, नन्हे बच्चों ने वातावरण को साफ और प्रदूषण रहित बनाने का लिया प्रण।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल : धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से शुक्रवार को किडजी स्कूल कल्याण नगर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। सभी अध्यापिकाओं और बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए वातावरण को साफ और प्रदूषण रहित बनाने का प्रण लिया गया। पौधारोपण के लिए नारा लेखन और चित्रकला जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य एकजोत कौर ने बताया कि प्रतियोगिताओं में सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अध्यापिका अंजनी शर्मा ने पृथ्वी के संरक्षण बारे जानकारी बच्चों को दी। इस दौरान स्टाफ सदस्य रेनू, नीरज शर्मा, नीतू गर्ग, कविता, नेहा, तनु, रचना, खुशी आदि मौजूद रहे।
पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे।